होम / Patna News: डबल डेकर फ्लाइओवर जल्दी ही होगी चालू, अब मिलेगी अशोक राजपथ पर जाम से रहत

Patna News: डबल डेकर फ्लाइओवर जल्दी ही होगी चालू, अब मिलेगी अशोक राजपथ पर जाम से रहत

• LAST UPDATED : August 8, 2024

India News Bihar ( इंडिया न्यूज ), Patna News: बिहार की राजधानी पटना में डबल डेकर फ्लाइओवर का काम कबतक खत्म हो जाएगा और इस ब्रिज पर कब से गाड़ियां भी दौड़ने लगेंगी। इस सब के बारे में जानिए क्या जानकारी आयी है।

मिलेगा जाम से छुटकारा 

बिहार की राजधानी पटना में डबल डेकर फ्लाइओवर का काम कबतक खत्म हो जाएगा। गांधी मैदान से गायघाट जाने वाले लोगों को अगले साल से जाम से छुटकारा मिल जायेगा। तो वहीं, आपको बता दें कि अशोक राजपथ पर बढ़ते वाहनों के दबाव से छुटकारा पाने के लिए डबल डेकर फ्लाइओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है।

इस डबल डेकर फ्लाइओवर ब्रिज का निर्माण कार्य आधा से ज्यादा पूरा हो चूका है। तो वहीं ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि डबल डेकर फ्लाइओवर ब्रिज जनवरी 2025 तक इसका काम पूरा हो जायेगा। तो वही यहाँ के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने जिले में चल रहे कई सारे निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया।

तेजी से कार्य किया जा रहा 

ख़बरों के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने निरीक्षण के बीच करगिल चौक से पटना सायंस कॉलेज तक डबल डेकर फ्लाइओवर के निर्माण कार्य को भी देखा। और उन्होंने कहा बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के द्वारा ये फ्लाइओवर का काम तेजी से किया जा रहा है। तो वहीं इस डबल डेकर फ्लाइओवर के बन जाने से पटना विवि के छात्रों और शिक्षकों, प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थी, और तो और मरीजों, डॉक्टरों के साथ साथ सभी आम लोगों को भी काफी सुविधा हो जाएगी।

Also Read:-Education News: स्कूल के विद्यार्थियों को बिहार सरकार का स्पेशल गिफ्ट, जानें गिफ्ट में क्या होगा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox