PM Modi Attacked Congress RJD: बिहार दौरे पर PM मोदी का बड़ा बयान, बोले आपकी संपत्ति पर कांग्रेस की...
India News Bihar ( इंडिया न्यूज ) PM Modi Attacked Congress RJD: शुक्रवार 26 अप्रैल को पीएम मोदी बिहार दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और राजद पर जमकर निशाना शाधा। मुंगेर से चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार करके लोगों को तबाह करने वाली कांग्रेस की बुड़ी नजर अब आपके संपत्ति पर है। वहीं विरासत टैक्स पर राजद की चुप्पी पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस की इस योजना में राजद उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
मुंगेर में सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विरासत टैक्स के माध्यम से, कांग्रेस और आरजेडी आपकी संपत्ति लूट लेंगे और इसे अपने विशेष वोट बैंक में बांट देंगे। इसलिए आज पूरा देश चिंतित है। हर नौजवान चिंतित है। हर बुजुर्ग मां-बाप चिंतित है। एक स्वर से देश कह रहा है कि कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी, मरने के बाद भी ये लूटेंगे।”
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि भ्रष्टाचार करके लोगों को तबाह करने वाली कांग्रेस की बुड़ी नजर अब आपके संपत्ति पर है। उनका ( कांग्रेस) का कहना है कि वो किसानों के जमीन और घर का सर्वे कराएगी और विरासत टैक्स लाएगी। यानी जो संपत्ति आप मरते समय अपने बच्चों को लिखना चाहते हैं, या आपके जाने के बाद बच्चों का हो जाता है। कांग्रेस की तरफ से घोषणा की गई है कि आप का जो भी घर और खेत खलिहान जो भी आपकी मेहनत का है, उसे आप अपने बच्चों को नहीं दे पाएंगे।
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bharat Bandh: भारत बंद के तहत बुधवार को पटना में…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar News: बिहार में धान अधिप्राप्ति और चावल (सीएमआर) आपूर्ति…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Child Chewed Snake: गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Tejashwi Yadav: हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा…