India News ( इंडिया न्यूज) PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी आज बिहार दौरे पर हैं। बता दें कि एनडीए की सरकार बनने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यहां पहला दौरा है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस दौरे को बहुत अहम माना जा रहा है। इसी क्रम में 18 महीनों बाद पीएम मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री एक साथ मंच पर दिखे हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री बेगूसराय और औरंगाबाद में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
#WATCH | PM Modi with Bihar CM Nitish Kumar in Aurangabad, to inaugurate and lay the foundation stone of multiple development projects worth more than Rs 21,400 crore in the state pic.twitter.com/PmQ4QbHm60
— ANI (@ANI) March 2, 2024
आने वाले महीनों में देश में लोकसभा चुनाव होने हैं। इसी को लेकर सभी पार्टियों की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी क्रम में शनिवार को बिहार के दौरे पर हैं। पीएम ने इस दौरान सीएम नीतीश के साथ लगभग ड़ेढ साल बाद एक साथ मंच साझा किया है।
बता दें कि 18 महीनें बाद यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक साथ मंच साझा करे रहे हैं। जानकारी के अनुसार दोनों को आखिरी बार एक साथ मंच पर 12 जुलाई 2022 को देखा गया था। उस दौरान दोनों विधानसभा के शताब्दी समारोह में मंच पर थे। फिर 2022 में NDA छोड़कर राजद के साथ मिल गए थे। वहीं 28 जनवरी 2024 को नीतीश एक बार फिर एनडीए के साथ आ गए।
Also Read: Bihar Politics: पप्पू यादव की डील इंडिया गठबंधन से फाइनल, यहां से लड़ सकते हैं चुनाव