होम / Purnea Crime: बच्चों के विवाद में पड़ोसी ने की मासूम की हत्या, कुत्तों ने खोला राज

Purnea Crime: बच्चों के विवाद में पड़ोसी ने की मासूम की हत्या, कुत्तों ने खोला राज

• LAST UPDATED : April 28, 2024

India News Bihar ( इंडिया न्यूज ) Purnia Crime: बिहार के पूर्णिया से बच्चों के विवाद में मासूम की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जिस बच्चे की हत्या की गई वो 24 अप्रैल से लापता था। मामले का आरोप पड़ोसी बेचन मंडल और उसकी पत्नी कंचन देवी पर लगाया गया है। हत्या के बाद बच्चे के धड़ और सिर को बोरे में भड़कर घर में ट्रंक के पीछे छिपाकर रख दिया गया था। फिर दुर्घंध आने के कारण शव को बांस की झाड़ी में दफन किया गया।

कुत्तों ने खोला मौत का राज

शव को दफनाने के बाद गांव के आवारा कुत्तों ने मौत का राज खोला। शव मिलने की जानकारी मिलने पर आसपास के इलाकों और गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान महिला के घर से खून के धक्कों से सना नेपाली खुखरी बरामद हुआ। बता दें कि ये पूरा मामला कोठी थाना क्षेत्र के ठाड़ी गांव का है। फिलहाल पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला का पति फरार

वहीं घटना का आरोपी महिला का पति मौके से फरार है। मृतक बच्चे की पहचान संतोष मंडल के तीन वर्षीय पुत्र के रूप में की गई है। बता दें कि घटना में मरने वाला आरोपी 6 महीनों से अपने ननिहाल गांव ठाड़ी में परिवार के साथ रह रहा था। घटना की जानकारी देते हुए मासूम के पिता ने बताया कि लगभग 15 दिन पहले खेल-खेल में बच्चों के बिच झगड़ा हो गया था। इस दौरान धक्का मुक्की में कंचन देवी के बेटे का हाथ फ्रैक्चर हो गया था। पड़ोसी ने बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दी थी। फिर 24 अप्रैल को बच्चा शाम के 5:30 बजे घर से बाहर खेलने के लिए गया था। इसके बाद से ही वो लापता था।

Also Read: Gopalganj Bus Accident: जवानों की बस और ट्रक में भीषण टक्कर, दो की मौत, कई घायल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox