होम / Rahul Gandhi: जीतन राम मांझी के बेटे राहुल गांधी पर भड़के “अग्निवीर स्कीम पर झूठ बोल रहे”

Rahul Gandhi: जीतन राम मांझी के बेटे राहुल गांधी पर भड़के “अग्निवीर स्कीम पर झूठ बोल रहे”

• LAST UPDATED : July 10, 2024

India News Bihar (इंडिया न्यूज़), Rahul Gandhi: हाल ही में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए लघु सिंचाई मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने उनकी आलोचना की है। संतोष सुमन, जो हम (हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे अग्निवीर योजना पर झूठ बोलकर युवाओं का मनोबल तोड़ रहे हैं।

संतोष सुमन ने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता होने के बावजूद संसद में बोलते समय तथ्यों का ध्यान नहीं रखते हैं। उनके अनुसार, कांग्रेस सेना के मामले में भी राजनीति कर रही है। सुमन का कहना है कि जनता विपक्ष का भी हिसाब रखती है और ऐसे बयानों से युवाओं का मनोबल टूटता है।

जदयू के राजीव रंजन ने कहा

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने भी नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव पर सवाल उठाए। उन्होंने तेजस्वी से दस सवाल पूछे, जिनमें से प्रमुख सवाल यह था कि उनके माता-पिता के राज में बिहार को बीमारू राज्य क्यों कहा जाता था और आज नीतीश कुमार के शासन में बिहार की विकास दर देश की विकास दर से आगे क्यों बढ़ रही है।

राजीव रंजन ने यह भी कहा कि राजद के राज में बिहारी शब्द का उपयोग गाली के रूप में क्यों होता था और आज ऐसा क्यों नहीं है। राजीव रंजन ने तेजस्वी यादव पर यह भी आरोप लगाया कि वे अपने राजनीतिक गुरु राहुल गांधी की तरह वार करो और भाग जाओ की नीति पर चलते हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव इन प्रश्नों के उत्तर कभी नहीं देंगे और उनकी राजनीति अब केवल बेफिजूल बयानबाजी तक सीमित रह गई है।

ये भी पढ़ें: Bihar Flood: बाढ़ को लेकर लगातार बढ़ रहा खतरा, नदियों पर खास तकनीक से रख रहें नजर

ये भी पढ़ें: Manvi Madhu Kashyap: मानवी मधु बनीं देश की पहली ट्रांसजेंडर दरोगा, CM नीतीश कुमार का किया धन्यवाद

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox