होम / Rape Attempt: घर में घुसकर की रेप करने की कोशिश, विरोध करने पर चला दी गोली

Rape Attempt: घर में घुसकर की रेप करने की कोशिश, विरोध करने पर चला दी गोली

• LAST UPDATED : July 3, 2024

India News (इंडिया न्यूज़) Rape Attempt: बिहार की राजधानी पटना से एक दिल जला देने वाली खबर सामने आ रही है जहां पर कुछ बदमाशों ने एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ रेप करने की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर घबरा कर आरोपी ने महिला पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। महिला की उम्र 25 साल बताई गई है। यह घटना सोमवार रात के बताई जा रही है। धनरूआ थाना क्षेत्र के गांव ने इस घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी ने महिला को जांघ पर गोली मारी जैसे महिला बुरी तरीके से जख्मी हो गई है और उसे PMCH में भर्ती करवाया गया है।

Read More: Murder: पुश्तैनी संपत्ति के लिए बहू ने अपने ही ससुर की करवा दी हत्या

जानें पूरा मामला

घटना की सूचना पुलिस को ले गई जिसके बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पूछताछ के बाद युवक के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। जानकारी के मुताबिक कई दिनों से युवक महिला के पीछे लगा हुआ था और आए दिन उसके साथ छेड़खानी करता रहता था। इससे पहले भी युवक महिला के घर में घुसा था और महिला ने 112 डायल किया पर तब तक युवक भाग निकला। पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है। पुलिस युवक की खोज में लग गई है। गिरफ्तारी के छापेमारी शुरु हो गई है।

Read More: BPSC: 46 महिला टीचर को नौकरी की किया गया बर्खास्त

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox