होम / रिटायर अध्यापिका की गोली मार कर हत्या

रिटायर अध्यापिका की गोली मार कर हत्या

• LAST UPDATED : May 3, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Bihar: बिहार के मुंगेर जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जिले के एक रिटायर शिक्षिका की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। मुंगेर के असरगंज की रहने वाली 70 वर्षीय मंजू उपाध्याय की गुरुवार के रात घर में घुस कर हत्या कर दी गई। बताया गया है की मंजू अपने घर में अकेली रहती थी, बदमाशों ने गुरुवार रात मौका पाते ही घुसपैठी की और मंजू पर हमला कर दिया, हत्या से पहले गुंडों ने मंजू के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था जिससे की वह शोर करके लोगों को ना बुला सके। मंजू पर कई यातनाओं के बाद हमलावरों ने उसकी हत्या कर दी और साथ ही घर में लूटपाट को भी अंजाम दिया। घटना की सूचना अगली सुधा असरगंज थाने मे दी गई। घटना स्थल पर थाना अध्यक्ष शिव अमित प्रकाश इंस्पेक्टर चंदन कुमार और डीएसपी रागिनी कुमारी के साथ मंजू के घर पहुंचे। टीम घटना स्थल पर पहुंचते ही छानबीन में लग गई, आस पास के लोगों से पता चला है की मंजू के दो बेटे है जो देवघर और भागलपुर में प्राइवेट जॉब करती है। सबसे चौका देने वाली बात ये सामने आई है की 40 वर्ष पहले ठीक इसी तरह कुछ अपराधियों ने मंजू के पति की भी हत्या की थी, तब भी मामला हत्या और लूटपाट का सामने आया था। इस बात पर ध्यान केंद्रित किए हुए पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox