होम / RJD की मगध और शाहाबाद में हुई शाही वापसी, NDA को मिली तीखी शिकस्त

RJD की मगध और शाहाबाद में हुई शाही वापसी, NDA को मिली तीखी शिकस्त

• LAST UPDATED : June 6, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Bihar: बिहार में इस साल लोकसभा चुनाव काफी ज्यादा दिलचस्प रहा है। आपको बता दे की मगध और शाहाबाद क्षेत्र में एक बार फिर से आरजेडी का परचम लहराया है। इस जीत से महागठबंधन को जैसे एक नई ऊर्जा और शक्ति प्राप्त हो गई है। जानकारी के मुताबिक बिहार के चुनाव में आरजेडी के साथ कांग्रेस गठबंधन को केवल एक चौथाई सीट हासिल हो पाया पर अगर बात करें मगध और शाहबाद की तो इस क्षेत्र में गठबंधन को एक अलग भूमिका मिली है। आपको बता दे की इंडिया गठबंधन को बिहार में 9 सीट में से 7 सीट इन्हीं के इलाके की मिली है। इन सभी से एक बात स्पष्ट नजर आ रही है कि 2025 में बिहार के विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के लिए कड़ी चुनौती पेश की जाएगी।

Read More: Bihar Education: स्कूलों में जारी हुआ नोटिस, नए समय पर खुलेंगे स्कूल, 10 जून से होगा लागू

दोनों क्षेत्रों का चुनावी दौर

दोनों क्षेत्रों की बात करें तो शाहाबाद में चार और मगध के सात सिम आप अगर कुल 11 सीटों का निर्माण करती है। जिनमें से नालंदा, पटना साहिब, नवादा और गया पर NDA ने अपना हक जमाया है। आपको बता दे कि इस चुनाव आरजेडी की पाटलिपुत्र औरंगाबाद में पहली जीत हुई हैं। 2009 के चुनावी माहौल के बाद एनडीए ने पाटलिपुत्र पर अपना कब्जा बनाए रखा। जानकारी के मुताबिक यहां से सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी शिकस्त खाई है।

Read More: प्रधानमंत्री को लेकर पप्पू यादव ने कर दी भविष्यवाणी, कहा अगर NDA की सरकार बनी तो मोदी नहीं रहेंगे पीएम

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox