होम / RJD Office Raid: EC के निर्देश पर RJD कार्यालय में छापा, जानें क्या मिला?

RJD Office Raid: EC के निर्देश पर RJD कार्यालय में छापा, जानें क्या मिला?

• LAST UPDATED : April 17, 2024

India News Bihar (इंडिया न्यूज), RJD Office Raid: लोकसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को होनी है। इस दिन बिहार के चार लोकसभा सीट पर चुनाव होने हैं। इन चार सीटों पर प्रचार का आज अंतिम दिन है। इस बीच औरंगाबाद जिले के आरजेडी कार्यालय में छापेमारी की गई। छापेमारी में 50 हजार रुपये और प्रचार सामग्री बरामद की गई।

औरंगाबाद में पहले चरण में वोटिंग

दरअसल, औरंगाबाद लोकसभा सीट पक पहले चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग होना है। पुलिस के मुताबिक, नगर थाना क्षेत्र के फार्म के समीप एक होटल में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के  ऑफिस में गुप्त जानकारी के आधार पर फ्लाइंग सर्विलांस की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टीम को कार्यालय से 50 हजार रुपये और काफी मात्रा में प्रचार सामग्री मिली, जिसे जब्त कर लिया गया है।

Also Read- Bihar : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पकड़ा 650 किलो गांजा, दो अरेस्ट

RJD कार्यकर्ताओं ने मचाया हंगामा

छापेमारी के दौरान नगर थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह, एसडीपीओ संजय पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और इसे एक साजिश बताया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि छापेमारी सरकार के इशारे पर की जा रही है। छापेमारी तीन से चार घंटे चली।

बता दें इस सीट पर प्रचार करने का लास्ट दिन है। मुख्य मुकाबला भाजपा के सांसद के सुशील सिंह और आरजेडी के अभय कुशवाहा के बीच माना जा रहा है। सुशील कुमार सिंह अभी वर्तमान में इस सीट से सांसद भी हैं और अभय कुशवाहा जेडीयू से पूर्व विधायक रह चुके हैं।

Also Read-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox