होम / Road Accident: लोगों की जान से खेल रही ऑटो चालक, कई लोग घायल

Road Accident: लोगों की जान से खेल रही ऑटो चालक, कई लोग घायल

• LAST UPDATED : July 14, 2024

India News Bihar ( इंडिया न्यूज ), Road Accident: बेगूसराय में पुलिस की अनदेखी के कारण ऑटो चालक सवारियों की जान से खेल रहे हैं। डंडारी थाना क्षेत्र में इस घटना में तेज रफ्तार से चल रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया, जिससे ऑटो में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान विपिन कुमार, संतोष कुमार, खुशी कुमारी, और दीपक कुमार के रूप में हुई है।

अस्पताल में कराया भर्ती

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने घायलों को किसी तरह से निकालकर बेगूसराय के सदर अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ऑटो चालक की लापरवाही का कारण क्या था।

ऐसा एक और हादसा

बांका जिले में भी रफ्तार का कहर देखने को मिला। कटोरिया थाना क्षेत्र में एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक बच्ची और दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें: Fire Accident: नारियल-मूंगफली के गोदाम में लगी आग, लाखों रूपयों का नुकसान

घायलों की पहचान जमुई जिले के झाझा थाना अंतर्गत धवठिया गांव निवासी विजय राय के पुत्र सुनील राय (32 वर्ष), सुनील राय की बेटी नंदनी कुमारी (12 वर्ष), और सुनील राय के बहनोई राजेश राय (32 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों युवक जीजा-साले बताए जा रहे हैं।

घायलों को किया अस्पताल में भर्ती

घटना के बाद दोनों घायलों को जख्मी हालत में कटोरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक डॉ. विनोद कुमार ने बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया। इस घटना से साफ है कि यातायात नियमों की अनदेखी और तेज रफ्तार वाहन चलाना कितनी खतरनाक हो सकती है।

ये भी पढ़ें: Health Tips: बारिश में पिए ये चीजें, बीमारियों से बचने में बनेंगी आपकी ढाल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox