Road Accident: भीषण सड़क हादसा! डिवाइडर से टकराई कार, कई लोगों को रौंदा

India News Bihar (इंडिया न्यूज़), Road Accident: बिहार की राजधानी पटना में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। मृतक दोनों भाई-बहन थे, जो बाइक पर सवार होकर अपने पिता के साथ जा रहे थे। इस हादसे में सात अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है।

यह है पूरा मामला

हादसा पटना-गया फोरलेन पर बिहटा सरमेरा चौराहे के पास हुआ। अनियंत्रित कार सबसे पहले डिवाइडर से टकराई, फिर एक बाइक सवार को ठोकर मार दी और भागने के प्रयास में पांच अन्य लोगों को रौंद दिया। हादसे के बाद कार पलट गई, जिसमें सवार तीन महिलाएं भी घायल हुई हैं। सफेद रंग की यह कार पटना से गया की ओर जा रही थी। डीएसपी कन्हैया कुमार ने बताया कि 6 साल की बच्ची, जो पुनपुन के हबीबपुर की रहने वाली थी, उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: Flood in Bihar: बिहार में बाढ़ ने लोगों की बढ़ाई चिंता, प्रशासन हुई अलर्ट

घटना से पूरे गांव में आक्रोश फैल गया है। हादसे में घायल तीन महिलाओं को स्थानीय लोग मारने पर उतारू हो गए थे, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। थानाध्यक्ष सीटू कुमारी ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी प्राथमिक इलाज किया जा रहा है घायलों की जानकारी बाद में मिलेगी।

पुलिस जांच में जुटी

इस दुर्घटना ने पूरे इलाके में दुख का माहौल बना दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घायलों को त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने के प्रयास में है। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और दोषियों को सख्त सजा देने का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों की नाराजगी को देखते हुए पुलिस ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है।

ये भी पढ़ें: BJP Leader Murder: BJP नेता की मौत से फैली सनसनी, पुलिस ने लिया एक्शन

shruti chaudhary

Recent Posts

Bharat Bandh: चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, राज्य में ये सभी स्कूल बंद

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bharat Bandh: भारत बंद के तहत बुधवार को पटना में…

4 weeks ago

Bihar News: DM का बड़ा एक्शन, 6 अफसरों के वेतन पर रोक

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar News: बिहार में धान अधिप्राप्ति और चावल (सीएमआर) आपूर्ति…

4 weeks ago

Child Chewed Snake: बच्चे ने सांप को पकड़ा और चबाकर मार डाला, मामला सुन डॉक्टर भी हैरान

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Child Chewed Snake: गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार…

1 month ago

Tejashwi Yadav: ‘ये डबल इंजन का डबल पावर है…’; बमबारी का वीडियो पर तेजस्वी ने सरकार को घेरा

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Tejashwi Yadav: हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा…

1 month ago

Giriraj Singh: ‘घुसपैठियों के बन रहे आधार कार्ड ..’, ममता बनर्जी को लेकर बोले गिरिराज सिंह

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह…

1 month ago

Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस भर्ती पेपर की हुई थी लाखों में डील, सरकारी अधिकारी ही निकला मास्टरमाइंड

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा…

1 month ago