India News (इंडिया न्यूज़), Bihar: बिहार में लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद कई नजारे देखने को मिल रहे हैं जिसमें एक बयान सम्राट चौधरी के तरफ से भी आया है जिसमें उन्होंने खुद को सरेंडर करते हुए कहा है कि हम पहले भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में थे और आगे भी रहेंगे। 2025 में होने वाली विधानसभा के चुनाव में भी हमारा मार्गदर्शन नीतीश कुमार ही करेंगे। उनके साथ चलने और आगे बढ़ने का सफर यूं ही बरकरार रहेगा। नीतीश कुमार के साथ हमारा रिश्ता 1996 से जुड़ा हुआ है, जो आगे भी इसी प्रकार से उजागर होता रहेगा। आपको बात देखी 6 जून को बिहार भाजपा बैठक थी, जिस दौरान सम्राट ने यह बयान दिया।
Read More: RJD की मगध और शाहाबाद में हुई शाही वापसी, NDA को मिली तीखी शिकस्त
बिहार के डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि जनता ने हमें 75% वोट देकर जिताया है। इससे यह पता चलता है कि जनता अपने सही सरकार का चयन करना जानती है। आपको बता दे की शुरू से ही सम्राट चौधरी कहते आ रहे थे कि 2025 में चुनाव भाजपा अपने दम पर लड़ेगा। किसी से सहारा लिए बिना चुनावी मैदान में उतरेगा। पर अब उनके बोल कुछ और ही पेश कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस बात को सबसे पहले जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने किया था। अब इस वाक्य का प्रयोग डिप्टी सीएम ने कर दिया की 2025 में चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।
Read More: Bihar Education: स्कूलों में जारी हुआ नोटिस, नए समय पर खुलेंगे स्कूल, 10 जून से होगा लागू