होम / Seat Sharing Mahagathbandhan: लोकसभा चुनाव में उतर सकती है VIP! महागठबंधन से मिल सकती हैं ये 3 सीटें

Seat Sharing Mahagathbandhan: लोकसभा चुनाव में उतर सकती है VIP! महागठबंधन से मिल सकती हैं ये 3 सीटें

• LAST UPDATED : April 5, 2024

India News Bihar ( इंडिया न्यूज) Seat Sharing Mahagathbandhan: बिहार की राजनीति से बड़ी खबर साने आ रही है। दरअसल लोकभा चुनाव 2024 के लिए वीआईपी को महगठबंधन के तहत तीन सीटें मिल सकती है। सीटों के बंटवारे को लेकर वीआईपी सप्रीमो मुकेश सहनी कई दिनों से दिल्ली में बातचीत कर रहे थे। लेकिन अब अपडेट मिली है कि उनकी राष्ट्रीय जनता दल पार्टी से बातचीत बन गई है। खबर की मानें तो आज यानी 5 अप्रैल को औपचारिक रूप से इसकी घोषणा भी हो सकती है।

इन सीटों पर बन सकती है बात

आज दोपहर 12 बजे के आसपास तेजस्वी यादव के साथ मुकेश सहनी प्रेस कॉनफ्रेंस कर सकते हैं। खबर की मानें तो दोनो पटना में प्रेस वार्ता करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वीआईपी को चार सीटें बताई गई हैं। जिसमें पूर्वी चंपारण, दरभंगा, झंझारपुर या सुपौल में से तीन सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस के खाते वाले मुजफ्फरपुर वाली सीटों पर भी अदला-बदली की बातचीत चल रही है। यहां से भी बदलाव हो सकता है।

40 सीटों की हो चुकी है घोषणा

हाल ही में बिहार के महागठबंधन की सीटों का ऐलान किया गया था। जिसमें 40 सीटों में से आरजेडी ने अपने पास 26 सीटें रखीं थी। वहीं कांग्रेस को 9 सीटें दी गई थी। जबकि वामदल के पास पांच सीटें हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजद अपने हिस्से से तीन सीट दे सकती है। बता दें कि वीआईपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी तीन सीटों पर इलेक्शन लड़ा था। जिसमें उन्हें किसी पर भी जीत नहीं मिली थी। पार्टी ने उस दौरान महागठबंधन के तहत ही चुनाव लड़ा था।

Also Read: Bihar Crime: पाकिस्‍तानी नंबर से आया एक कॉल, भाग-भागकर कॉलेज पहुंचा पिता, फिर सामने आया पूरा सच

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox