Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला के बापू एक बार फिर बनेंगे पिता
India News ( इंडिया न्यूज ) Sidhu Moosewala: स्वर्गीय पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर में एक नन्हा मेहमान आने वाला है। जानकार के मुताबिक उनकी मां गर्भवती बताई जा रहीं हैं। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार चरण कौर जल्द ही मां बनने वाली हैं। बता दें कि बलकौर सिंह 58 साल की उम्र में दोबारा पिता बनने बनेंगे। सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता के एकलौते थे।
जानकारी के मुताबिक अभी तक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नही की गई है। लेकिन लगभग छह महीने से चरण कौर ने कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखी है। वहीं आगामी चुनाव को लेकर ये भी अटकलें लगाई जा ही हैं कि सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह बठिंडा सीट से इलेक्शन लड़ सकते हैं।
बता दें कि सिद्धू मूसेवाला का नाम पंजाब के बड़े सिंगरों में से एक है। इनके फैन देश के कोने-कोने में हैं। वहीं उन्होंने 2022 के विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ा था। हालांकि इस इसेक्शन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। फिर 2022 में ही 29 मई को उनकी हत्या करवा दी गई थी। बता दें कि हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली थी। इस मामले में कुल 31 लोगों को आरोपी बनाया गया है। जिसमें 25 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
Also Read: Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने CM नीतीश पर साधा निशाना, गांधी का नाम लेते हुए कह दी बड़ी बात
Also Read: Cancer Treatment: डॉक्टर्स ने कैंसर रोकने के लिए ढूंढ लिया इलाज, अब कैंसर रहेगा दूर?
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bharat Bandh: भारत बंद के तहत बुधवार को पटना में…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar News: बिहार में धान अधिप्राप्ति और चावल (सीएमआर) आपूर्ति…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Child Chewed Snake: गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Tejashwi Yadav: हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा…