Bihar crime
India News (इंडिया न्यूज़), Bihar: बिहार के सीतामढ़ी से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है जिसमें एक सनकी पति ने पहले अपनी पत्नी को बेरहमी से जाने से मार डाला उसके बाद खुद की भी जान ले ली। पत्नी को कैंची से घोंपकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर पूछताछ की तो पता चला कि दोनों पति पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा होता रहता था। गुरुवार की रात भी दोनो के बीच काफी लड़ाई हुई थी जिसके बाद पति ने पत्नी को कैंची के घायल कर के जान से मार डाला। लोगों से पूछताछ करने के दौरान पुलिस को यह बात पता चली की पति दिमागी रूप से काफी गुस्सैल और सनकी किस्म का व्यक्ति था। मृतका की पहचान बबीता देवी (40) के रूप में हुई है।
Read More: Bihar Weather: IMD का मानसून पर नया अपडेट, जाने कब से है राहत के दिन
सनकी पति गुरुवार को भी घर आकर अपनी पत्नी बबीता से लड़ाई करने लगा, जिसमें अपना आपा खो कर बुरी तरह अपनी पत्नी को कैंची से घोंपकर उसकी निर्मम हत्या कर डाली। अपराध के बाद अपनी गलती का एहसास हुआ तो खुद को भी बुरी तरीके से जख्मी कर लिया। घटना के बाद आस पास के लोग जब आरोपी को अस्पताल के जाने लगे तो रस्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। आरोपी का नाम मैनेजर राय (42) बताया गया है। बबीता मैनेजर की दूसरी पत्नी थी। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इलाके में इस घटना से सन्नाटा फैला हुआ है। पुलिस की दलबल मामले की जांच में जुटी है।
Read More: Madhubani-Samastipur: एक साथ पांच भाई-बहनों की तालाब में डूबकर हुई मौत, इलाके में फैली सनसनी
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bharat Bandh: भारत बंद के तहत बुधवार को पटना में…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar News: बिहार में धान अधिप्राप्ति और चावल (सीएमआर) आपूर्ति…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Child Chewed Snake: गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Tejashwi Yadav: हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा…