होम / Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने INDIA गठबंधन की 300 सीटों का किया दावा, बोले NDA के फर्जी एजेंडे को ..

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने INDIA गठबंधन की 300 सीटों का किया दावा, बोले NDA के फर्जी एजेंडे को ..

• LAST UPDATED : May 31, 2024

India News Bihar ( इंडिया न्यूज ) Tejashwi Yadav: आरजेडी के नेता और बिहार के पूर्व अपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा और एनडीए पर हमला बोला है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि एनडीए ने सोचा था कि अगर चरणों में इलेक्शन होंगे तो उन्हें इसका फायदा मिलेगा। लेकिन इसका फायदा हमने उठाया। उन्होंने कहा लोग उनके फरर्जी एजेंडे को समझ गए हैं।

INDIA गठबंधन करेगा 300 पार: तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा कि चिराग पासवान हो या भाजपा का कोई और, उन्होंने बताया कि बिहार के लिए उनका विजन क्या है। लेकिन हमने बताया कि महंगाई के खिलाफ क्या करेंगे, बेरोजगारी के बारे में क्या करेंगे, हम गरीबीको कैसे हटाएंगे.. उन्होंने ( एनडीए ) ने क्या कहा। वो सब बस हमें गाली देते रहते हैं। तेजस्वी यादव ने आगे कहा इंडिया गठबंध की सरकार बनने जा रही है, हमलोग 300 पार करने जा रहे हैं।

चिराग पासवान ने लालू यादव पर साधा था निशाना

जानकारी के लिए आपको बते दें कि इससे पहले हाजीपुर से लोकसभा प्रत्याशी चिराग पासवान ने राजद प्रमूख लालू यादव पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि पुराने समय को याद कीजिए, अब उस वक्त को वापस नहीं आने देना है। जंगलराज के वक्त को याद कीजिए। महागठबंधन के लोग जनता को दिग्भ्रमित करने वाले लोग हैं। हमारा देश पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार विकास कर रहा है। बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर एनडीए का कब्जा होगा। पूरे देश में एनडीए 400 के आंकड़े को पार करेगा।

Also Read: Nal Jal Yojna: बिहारवासियों के लिए खुशखबरी, अब नल-जल योजना के तहत इतने घंटे मिलेगा पानी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox