होम / 15 महीने पहले हुए वारदात पर फिर से पक्षों के बीच बढ़ा तनाव, चलाई गोलियां

15 महीने पहले हुए वारदात पर फिर से पक्षों के बीच बढ़ा तनाव, चलाई गोलियां

• LAST UPDATED : June 10, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Bihar:बिहार की राजधानी पटना में 15 महीने पहले हुई वारदात पर फिर से दो पक्षों के बीच में तनाव का माहौल बन गया जिसके वजह से गोलीबारी की गई। दिसंबर 2023 में पार्किंग पर विवाद के कारण तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। यह घटना पटना के जुठेली का बताया जा रहा है। गोलीबारी नेशनल हाईवे पर की गई। गोलीबारी से पूरे गांव में दहशत फैल गई है। गोलीबारी के कारण हाइवे पर मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए यहां से वहां भागने लगे। घटना की सूचना मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को दिए उसके बाद पुलिस की टीम आगे पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। मौके पर आते ही पुलिस ने 4 खोखे बरामद किए।

Read More: Bihar Weather: तापमान में हुई बढ़त, 45 डिग्री पर वैज्ञानिकों ने जारी की चेतावनी

बड़ी संख्या में पुलिस की गाड़ियां

घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस की बड़ी संख्या में गाड़ियों की लाइन लग गई। दिसंबर 2023 में पार्किंग विवाद में हुई गोलीबारी में 5 लोगों को गोली लगी थी और तीन लोगों की जानें गई थी। उस दौरान करीबन 50 राउंड फायरिंग हुई थी। गोलीबारी के साथ-साथ दोनों पक्षों के बीच में जमकर मारपीट और पत्थर वैसी भी हुई। हमले के दौरान कई लोग बुरी तरीके से घायल हो गए हैं जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया और उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। इन हंगामे में किसी की जान नहीं गई है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है।

Read More: औरंगाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 14 साल से फरार नक्सली हुआ गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox