होम / Vande Bharat: पटना-रांची वंदे भारत को हुआ पूरा एक साल, जानिये अब तक का सफर

Vande Bharat: पटना-रांची वंदे भारत को हुआ पूरा एक साल, जानिये अब तक का सफर

• LAST UPDATED : June 29, 2024

India News (इंडिया न्यूज़) Vande Bharat: बिहार में पटना-रांची वन्दे भारत एक्सप्रेस को आये एक साल पूरा हो गया है। इस ट्रेन के लॉन्च होने से कई लोगों में काफी उत्साह देखा गया था। इस दौरान इस ट्रेन ने न केवल यात्रियों की संख्या में वृद्धि देखी है, बल्कि रेलवे के राजस्व में भी महत्वपूर्ण योगदान भी दिया है। इस ट्रेन की और भी रूट आपस में कनेक्ट किये जायेंगे। जानकारी के लिए आपको बता दे की ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस ने अपने पहले साल में ही लगभग 64,000 यात्रियों को सफर कराया और 31 करोड़ रुपये की कमाई की। यह एक बहुत बड़ी सफलता है। भारतीय रेलवे इससे कई गुना मुनाफा और स्नेह बटोर रहा है। देखा जाए तो यह ट्रेन खास तौर पर अपनी उच्च गति, आधुनिक सुविधाओं और समय की पाबंदी के कारण यात्रियों के बीच बेहद लोकप्रिय हुई है।

Read More: Murder: पहले बाइक से टक्कर मार कर किया घायल फिर ओवरब्रिज से फेंका नीचे

वन्दे भारत की लोकप्रियता

आपको बता दे की इस ट्रेन की शुरुआत से पटना और रांची के बीच यात्रा का समय काफी कम हो गया है, इस सुविधा से निवासियों को काफी राहत मिली है। जहाँ उन्हें एक लम्बे सफर को तय करने के बाद मंजिल मिलती थी वहीँ अब कुछ घंटों में वे अपनी मंजिल तक पहुँच जाते है। जिससे यात्रियों को उम्मीद से ज्यादा सुविधा मिली है। ट्रेन में अत्याधुनिक सुविधाएं जैसे वाई-फाई, आरामदायक सीटें, और उत्कृष्ट खानपान सेवाएं यात्रियों को एक बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करती हैं। दूसरी तरफ रेलवे अधिकारियों जानकारी देते हुए कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस ने न केवल यात्रियों की यात्रा को आसान बनाया है, बल्कि दोनों शहरों के बीच आर्थिक और सामाजिक संबंधों को भी मजबूत किया है।

Read  More: JDU Executive Meeting: CM का बड़ा ऐलान, संजय झा बनाए गए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox