India News Bihar ( इंडिया न्यूज)PM Modi Rally In Nawada: बिहार के नवादा में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आज NDA की चुनावी जनसभा आयोजित की गई। इस सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने नवादा से एनडीए के उम्मीदवार विवेक ठाकुर के भारी मतों से जीतने दावा किया। इस दौरान सीएम ने बिहार में हो रहे विकास की चर्चा करते हुए कहा कि अब हर जगह रास्ता बन गया। केंद्र सरकार की ओर से विकास कार्य में काफी सहयोग किया गया है। आगे उन्होंने कहा कि 2005 से 2020 तक उनकी सरकार में 8 लाख से ज्यादा लोगों को नौकरी दी गई है। अब विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में वो 10 लाख नौकरी का वादा पूरा करेंगे।
Also Read: Begusarai News: जेल जानें की डर से महिला ने की आत्महत्या, बिहार के इस जगह का मामला
आगे सीएम नीतीश कुमार ने इशारों-इशारों में तेजस्वी यादव के नौकरी देने वाले बयान का भी जवाब दिया। नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग कहते हैं उन्होंने काम किया है लेकिन वो क्या काम करेंगे, 15 साल में उनलोगों ने क्या किया जो अब करेंगे। मैंने नौकरी दी, जिसका क्रैडिट वो लोग ले रहे हैं।
नीतीश कुमार ने आगे लालू यादव से सवाल पूछते हुए कहा कि “बिहार में 2005 से पहले क्या हाल था? बिहार में पति-पत्नी की सरकार ने जनता के लिए क्या किया? ‘आपको15 साल मिले। पति-पत्नी मिलकर शासन करते रहे। एक भी काम नहीं किया। पहले की स्थिति के बारे में लोगों को बताएं। इसके बाद हमारी सरकार ने बहुत काम किया। पहले हिन्दू-मुसलमानों के बीच बहुत झगड़े होते थे। 2005 के बाद कोई झगड़ा नहीं हुआ। मुस्लिम भाइयों से अपील है कि भूले नहीं। जो काम किया उसे वोट दें।
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bharat Bandh: भारत बंद के तहत बुधवार को पटना में…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar News: बिहार में धान अधिप्राप्ति और चावल (सीएमआर) आपूर्ति…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Child Chewed Snake: गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Tejashwi Yadav: हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा…