होम / दिल्ली की सत्ता को बचाने के लिए क्या पीएम मोदी मानेंगे नीतीश कुमार की यह 3 मांगे?

दिल्ली की सत्ता को बचाने के लिए क्या पीएम मोदी मानेंगे नीतीश कुमार की यह 3 मांगे?

• LAST UPDATED : June 5, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Bihar: बिहार में लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद दिल्ली में NDA ki आज पहली अहम बैठक होने वाली है। जी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद के नेता तेजस्वी कुमार भी भाग लेने के लिए एक साथ आज दिल्ली पहुंचें है। बिहार की सारी सियासी गलियों में मामला गर्माया हुआ नज़र आ रहा है। चुनाव के परिणाम के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी चर्चा में आ गए है। लोगों ने उन्हें भाजपा के किंगमेकर कहा है। देखा जाए तो इस बार खुद भाजपा के पास भी बहुमत नहीं आई। मोदी सरकारी नीतीश कुमार और चंद्रमा को नायडू के भरोसे ही चलने वाली है। ऐसे में यह दोनों प्रधानमंत्री मोदी से अधिक ताकतवर नजर आने वाले है।

Read More: NDA की बैठक में कई मुद्दों पर होगा मंथन, PM मोदी से नीतीश की फोन पर हुई बात

क्या है सीएम की 3 मांग

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी से पहले मांग यह की है कि बिहार को अब विशेष राज्य का दर्जा मिल जाना चाहिए और साथ ही एक स्पेशल पैकेज भी बिहार के नाम करना चाहिए जिससे बिहार के विकास की गति को और तेजी से आगे बढ़ाया जा सके। दूसरी मांग में सीएम ने यह बात सामने रखी की देश में अब जातिगण जनगणना करवाने का समय आ गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तीसरे और आखिरी मांग यह है कि बिहार में अब सेंट्रल यूनिवर्सिटी की स्थापना हो जानी चाहिए। नीतीश कुमार के पास अब बिहार के 12 लोकसभा सीट है जो उन्हें काफी मजबूत बनती है। मुख्यमंत्री की दिल्ली आने से सियासी पारा कहीं ना कहीं हाई हो चुका है। आने वाले समय में यह देखना है नीतीश कुमार के तीनों मांगों पर प्रधानमंत्री मोदी का क्या विचार होगा।

Read More: 5 सीटों पर लेडी लेफ्ट ने की जीत दर्ज, 25 साल बाद वाम दलों का इंतज़ार हुआ खत्म

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox