होम / अमेरिका से भारत तक आई महिला, सोशल मीडिया पर हुई थी मुलाकात

अमेरिका से भारत तक आई महिला, सोशल मीडिया पर हुई थी मुलाकात

• LAST UPDATED : May 9, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Bihar: बिहार के किशनगंज से एक अनोखी की लव स्टोरी सामने आ रही है जिसमें अमेरिका के रहने वाली महिला नैना काला पौडेल भारत तक आ गई अपने प्यार के लिए। नैना भारत नीमा तमांग से मिलने आई थी। जिनसे उनकी मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी और दोनों प्यार में पड़ गए। जानकारी के अनुसार विदेशी महिला नैना अपने प्यार नीम तमांग से मिलने के लिए अपने साथ अपनी 11 साल की बेटी को लेकर भारत आई है। उनकी बेटी का नाम यूनिस बिस्वा है। जानकारी के मुताबिक नैना और नीमा दोनों फेसबुक पर एक दूसरे से मिले थे जहां इन विदेशी महिला और नीमा को एक दुसरे से प्यार हो गया। दोनों ने साथ मिलकर शादी करने का भी फैसला लिया इसके लिए नैना भारत तक पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक नैना 19 मार्च 2024 को अमेरिका से न्यूयॉर्क होते हुए दिल्ली पहुंची थी। इसके बाद 21 मार्च उसको दिल्ली से बागडोगरा नीमा के घर तक पहुंची। नीम और नैना ने 13 अप्रैल 2024 को एक दूसरे से शादी की। शादी के दस्तावेज के लिए नीमा ने नैना और उसकी बेटी की फर्जी आधार कार्ड तक बनवाया। शादी के बाद नीम और नैना दोनों हनीमून के लिए 21 अप्रैल को रवाना हो गए। हनीमून के बाद जब नैना और नीम 7 में को भारत लौट रहे थे इस दौरान पानीटंकी सीमा पर सुरक्षा कर्मी तैनात एसएसबी और बीआईटी अफसरों ने नैना और उसकी बेटी को जांच पड़ताल के लिए रोक दिया साथ ही नीमा को भी रोक कर रखा।

Read More:

पुलिस ने की जांच पड़ताल

नैना ने पुलिस को बताया कि वह अमेरिका की रहने वाली है और अपनी बेटी के साथ भारत आई है। साथ ही नैना ने पुलिस को यह भी बताया कि उसके पास 2029 तक के लिए भारत का वीजा है वही उसकी बेटी के पास 2025 तक का वीजा है। नीमा से भी जांच पड़ताल के दौराम नीमा ने पुलिस को बताया कि वह अलीपुरद्वार जिले का रहने वाला है। पर पुलिस में फर्जी आधार कार्ड में रखने के लिए नैना और उसकी बेटी को खोरोबारी पुलिस के हवाले कर दिया। नीमा, नैना और नैना की बेटी को पुलिस ने 5 दिन तक अपने डिमांड होम में रखा। इसके बाद उन दोनों को पुलिस ने सिलीगुड़ी अदालत में भी पेश किया इस मामले में पुलिस की कार्यवाही जारी है।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox