होम / Yoga Day 2024, Bihar: योग दिवस पर योग करते दिखे नित्यानंद राय और ललन सिंह, विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी भी आए साथ

Yoga Day 2024, Bihar: योग दिवस पर योग करते दिखे नित्यानंद राय और ललन सिंह, विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी भी आए साथ

• LAST UPDATED : June 21, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Bihar: आज YOGA DAY यानी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 के अवसर पर बिहार में कई प्रमुख नेताओं ने एक साथ योग करते हुए दिखाई दिए। जानकरी के मुताबिक़ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने पटना के गांधी मैदान में एकत्रित हुए और आयोजित किए गए योग कार्यक्रम में सब ने भाग लिया। आपको बता दे उनके साथ बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय सिन्हा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी मौजूद थे। सभी नेताओं ने योग दिवस पर अपने स्वास्थय को आजमाते हुए कई व्यायाम और योग किये।

Read More: Bihar Crime: आपसी विवाद में डेढ़ साल की मासूम की हत्या, पिता ने मारी गोली

योग दिवस पर बोले…

योग दिवस के इस अवसर पर नित्यानंद राय ने कहा, “योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण है।” ललन सिंह ने भी मनुष्य के जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की, “योग हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। ये न केवल हमे शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ रखता है। हर इंसान को इसे अपनाने से जीवन में संतुलन आता है और जीवन बीमरियों और तनाव से भी मुक्त रहता है।”
विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी ने भी योग के महत्व को उजागर किया। जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और योग के भिन्न-भिन्न आसनों का अभ्यास किया।

Read More: Bihar News: वकीलों के लिए बड़ी खबर,अब ई-फाइलिंग द्वारा दाखिल होगी जमानत की अर्जी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox