होम / Bihar Crime: बिहार से करोड़ों का गांजा बरामद, जानें कहां का है मामला

Bihar Crime: बिहार से करोड़ों का गांजा बरामद, जानें कहां का है मामला

• LAST UPDATED : February 7, 2024

India News ( इंडिया न्यूज ) Bihar Crime: बिहार के अरवल में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर के नेतृत्व में टीम ने दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अमुसार टीम ने लगभग ढाई करोड़ के गांजे को बारह चक्का ट्रक से बारमद किया है। पकड़े गए सभी अभियुक्तों के विरूद्ध जिलों के थाने से संपर्क कर अन्य केस की जानकारी जुटाई जा रही है।

पांच अन्य लोंगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

गिरफ्तार किए गए आरोपी बेगूसराय और भोजपुरी का रहने वाला है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के निशानदेही पर गाड़ी मालिक के साथ अन्य पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर ने बताया कि गुप्त जानकारी के आधार पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों पर कार्रवाई की जा रही है। जिसमें संयुक्त रूप से अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफपाश किया गया है।

झारखंड से आ रहा था ट्रक

इस मामले में अभी तक दो लोंगो को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसमें ट्रक से 582 किलो का गांजा बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार इसकी कीमत ढाई करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस ने मामले को लेकर बताया कि कुछ लोग झारखंड से अरवल होते हुए भोजपुर की तरफ ट्रक ले जा रहे थे। फिर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सदर थाना क्षेत्र के सहार पुल के पास इसे जब्त कर लिया है।

Also Read: India Thali Prices: सस्ती हुई भोजन की थाली, जनवरी में प्याज और टमाटर के दामों से मिली राहत

Also Read: Jasprit Bumrah Test Rankings: जसप्रीत बुमराह बने नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी

Also Read: Basant Panchami 2024: कब है बसंत पंचमी? जानें सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox