होम / Rape Crime: महादलित लड़की के दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा, बुलडोजर ऐक्शन के बाद पकड़ाया संजय राय

Rape Crime: महादलित लड़की के दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा, बुलडोजर ऐक्शन के बाद पकड़ाया संजय राय

• LAST UPDATED : August 19, 2024

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Rape Crime: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पारू में हाल ही में एक महादलित नाबालिग लड़की की हत्या ने बड़ा हंगामा मचा दिया है। घटना के बाद से इलाके में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई है। रविवार को हत्याकांड के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने कई घरों में घुसकर लूटपाट की और महिलाओं के गले से चेन तक छीन लिए।

यह है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हत्याकांड के मुख्य आरोपी संजय यादव की गिरफ्तारी हो गई है। ‘जी बिहार झारखंड’ के अनुसार, देर रात संजय यादव को गिरफ्तार किया गया। संजय यादव लंबे समय से फरार था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। संजय यादव पर नाबालिग लड़की के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या का आरोप था। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई।

ये भी पढ़ें: Khan Sir: खान सर ने प्रशांत किशोर को लेकर कही बड़ी बात, जानें क्या कहा

संजय यादव के खिलाफ शुक्रवार को उसके घर पर कुर्की की गई थी और बुलडोजर से घर को भी तोड़ा गया था। पुलिस की तीन टीमों ने संजय यादव की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया था। पुलिस ने संजय यादव के द्वारा उपयोग किए जा रहे नंबर को ट्रेस कर उसे पकड़ा। संजय यादव को सरैया क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

इस मामले में संजय राय आरोपी

मामले में, 12 अगस्त को पारू के लालूछपरा गांव में एक किशोरी का शव मिला था। शव पर धारदार हथियार से किए गए हमले के निशान थे। उसकी मां ने संजय यादव पर अपहरण, दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन शव के गर्दन, सिर और हाथ में गहरे जख्म पाए गए थे। संजय यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले की जांच में तेजी लाई है, और गांव में शांति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Road Accident: राखी बांधने मायके जा रही थी महिला, सड़क हादसे में गवाई जान

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox