होम / Milk Benefits: दूध में मिलाकर पिएं ये देसी चीज, सेहत के लिए होंगे फायदेमंद

Milk Benefits: दूध में मिलाकर पिएं ये देसी चीज, सेहत के लिए होंगे फायदेमंद

• LAST UPDATED : February 10, 2024

India News (इंडिया न्यूज़) Milk Benefits: दूध सेहत के लिए फायदेमंद होता है। दूध में कैल्शियम और कई पोषक तत्व पाए जाते है। जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। पर कुछ लोग दूध नही पीते है, उन्हें दूध पीना पसंद नही होता है। दूध में कई चीजों को मिलाकर पीने से यह शरीर के लिए हेल्दी बन जाता है। आइए जानते हैं दूध के साथ किन चीजों को मिलाकर पीने से सेहत पर क्या असर पड़ता है।

दूध पीने के फायदे (Milk Benefits)

1. दूध और घी

दूध में घी मिलाकर पीने से शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है। इन दोनों के मिश्रण को पीने से शरीर को कई गुना ताकत मिलती है। दूध में फैट होता है घी में एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है जो शरीर के लिए अच्छा होता है।

2.  दूध और शहद

दूध में शहद मिलाकर पीने से शरीर की कई समस्याएं आसानी से दूर होती हैं। शहद में प्रचुर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, ग्लूकोज और विटामिन सी पाया जाता है। दूध सुबह पीने से मूड फ्रेश रहता है।

3. दूध और बादाम

बादाम में कई पोषक तत्व पाए जाते है। बादाम में भरपुर मात्रा में फाइबर होता है। इसमें आयरन, विटामिन ई और प्रोटीन पाया जाता है। दूध में बादाम मिलाकर पीने से हड्डियां मजबूत बनती है।

4. दूध और इलायची

दूध में इलायची को मिलाकर पीने से एनीमिया की बीमारी ठीक होती है। इसको पीने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। दूध में इलायची का पाउडर डाल कर रोज रात में इसका सेवन करें।

5. गुड़ और दूध

गुड़ शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। रात के समय में दूध में गुड़ मिलाकर पीने से मांसपेशियां मजबूत होती है। इसके साथ ही शरीर भी हेल्दी रहता है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox