होम / Vitamin D Deficiency: गलत खान-पान और ये आदतें, विटामिन डी की कमी के बनते है वजह

Vitamin D Deficiency: गलत खान-पान और ये आदतें, विटामिन डी की कमी के बनते है वजह

• LAST UPDATED : May 31, 2024

India News Bihar इंडिया न्यूज), Vitamin D Deficiency: भारत में हर तीसरा व्यक्ति विटामिन डी की कमी से पीड़ित है। देश में चार में से तीन लोग इस महत्वपूर्ण विटामिन की कमी से जूझ रहे हैं।

इसके मुख्य कारण

इसके पीछे मुख्य कारण धूप से दूरी और गलत खान-पान की आदतें हैं। हालांकि आज कल भीषण गर्मियों के चलते धुप में जाना कम करना चाहिए, लेकिन सही मौसम पर लोगों को धूप लेना भी ज़रूरी होता है। शहरी इलाकों में लोगों का रूटीन ऐसा है कि वे धूप के संपर्क में ही नहीं आते। वे घर से निकलकर ऑफिस जाते हैं और शाम को लौटते हैं। इस दौरान उन्हें धूप नहीं मिलती और विटामिन डी की कमी हो जाती है।

फ़ास्ट फ़ूड

दूसरी ओर, फास्ट फूड की बढ़ती लोकप्रियता के कारण लोग विटामिन से भरपूर्ण भोजन का सेवन भी नहीं करते। यही वजह है कि उनके शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगी है।

शरीर पर गंभीर प्रभाव (Vitamin D Deficiency)

विटामिन डी की कमी से शरीर पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। इससे निरंतर थकावट, पैरों में सूजन, मांसपेशियों में कमजोरी और मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। इसके अलावा, इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो जाता है।
विटामिन डी
विशेषज्ञों का कहना है कि धूप से संपर्क बनाए रखना और संतुलित आहार लेना विटामिन डी की कमी से बचने का सबसे अच्छा तरीका है। इसके अलावा, विटामिन डी सप्लीमेंट्स का सेवन भी किया जा सकता है।

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox