होम / Chirag Paswan: चिराग पासवान का बड़ा बयान! राजनितिक गलियों में बढ़ी हलचल

Chirag Paswan: चिराग पासवान का बड़ा बयान! राजनितिक गलियों में बढ़ी हलचल

• LAST UPDATED : July 6, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Chirag Paswan: बिहार की राजनीती से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं, जिसमें लोजपा के नेता चिराग पासवान ने एक अहम जानकारी की घोषणा की हैं। चिराग के इस बयान से बिहार की सियासत में हलचल नजर आ रही हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चिराग ने यह घोषणा की हैं की वे मुख्यमंत्री नितीश कुमार के नेतृत्व में ही आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, यह तय हैं। साथ ही चिराग ने यह भी बताया की जल्द ही वे पटना के गांधी मैदान में महारैली करने जा रहे हैं। यह अहम घोषणा चिराग ने अपने स्वर्गीय पिता श्री रामविलास पासवान के 78वीं जन्मदिन पर आयोजित किए गए हाजीपुर के सर्किट हाउस के समीप कार्यक्रम के दौरान किया।

Read More: Bihar Bridge Collapse : बिहार के इंजीनियरों पर गिरी गाज, पुल गिरने के मामलों में सस्पेंड

समारोह के दौरान चिराग हुए भावुक

समारोह में कई नेताओं की उपस्थिति देखी गई। सभी ने रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित किया और उनकी शांति की कामना की। समारोह के बीच चिराग काफी भावुक होते नजर आए और उन्होंने बताया की आज के ही दिन उनके घर-परिवार में कई परिवर्तन उन्होंने देखा था। तीन साल पहले इसी दिन उन्होंने परिवार के साथ हाजीपुर से आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की थी। कार्यक्रम में चिराग ने यह भी कहा की, आने वाले समय में बिहार को विकास की गति में उचाईयों पर पहुंचना हैं। चिराग ने कहा, अब बिहार को ‘फर्स्ट बिहार फर्स्ट बिहारी’ की सोच को साथ लेके आगे बढ़ने की तैयारी शुरू होगी।

Read More: Road Accident: चलती कार पर पलटा सीमेंट भरा ट्रक, महिला दरोगा और चालक की हुई मौत

 

 

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox