होम / IPL 2024: MI ने रोहित की जगह हार्दिक को क्यों कप्तानी सौंपी? कोच बाउचर ने किया खुलासा

IPL 2024: MI ने रोहित की जगह हार्दिक को क्यों कप्तानी सौंपी? कोच बाउचर ने किया खुलासा

• LAST UPDATED : February 8, 2024

India News ( इंडिया न्यूज ) IPL 2024: हाल ही में MI मैनेजमेंट ने आगामी सीजन 2024 के लिए रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपी थी। जिसके बाद से ये खबर काफी चर्चे में थी। अब इसी बीच मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर ने इसके पीछे की वजह बताई है। कोच ने कहा है कि मैनेजमेंट रोहित का प्रेशर कम करना चाहती थी। इसलिए MI की तरफ से ये बड़ा फैसला लिया गया है। बता दें कि रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए साल 2013 से लेकर 2023 तक कप्तानी की है।

बल्ले से नही कर पा रहे थे परफॉर्म

बता दें कि रोहित शर्मा पिछले कुछ सीजन से बल्ले से अच्छी तरह परफॉर्म नही कर पा रहे थे। इसी को लेकर कोच मार्क बाउचर ने कहा कि रेहित कुछ सीजन से अच्छी तरह परफॉर्म नही कर पा रहे हैं। लेकिन उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को अहम योगदान दिया है। उन्होंने आगे कहा टीम इंडिया की बात हो या मुंबई इंडियंस की रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी को बखूबी निभाया है। अब हम आगे के बारे में भी सोच रहे हैं, इसलिए यह एक अच्छा मौका है।

कप्तानी के बाद अच्छा परफॉर्म कर पाएंगे रोहित?

आंकड़ो के मुताबिक पिछले दो सीजन में रोहित शर्मा के बल्ले से महज 20 की औसत से 600 रन ही निकले हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 127 का रहा है। सिर्फ इतना ही नही 2020 के बाद से MI एक भी खिताब जीतने में कामयाब नही हुई है। बाउचर ने कहा हम एक प्लेयर के तौर पर रोहित शर्मा को टीम में रखना चाहते हैं। वो मुंबई इंडियंस के अंदर अपनी बेल्यू ऐड करते हैं। रोहित के उपर से कप्तानी का प्रेशर हटने के बाद लगता है कि वो अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दे पाएंगे।

Also Read: Insurance for Pet Animal: Pet Animal का शौक रखने वालों के लिए गुडन्यूज, Insurance के जरिए उठा सकेगें खर्च

Also Read: Jasprit Bumrah Test Rankings: जसप्रीत बुमराह बने नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox