ट्रेंडिंग न्यूज़

Deepika padukone: जल्द ही मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण, इस महीने आएगा नन्हा मेहमान

India News(इंडिया न्यूज़) Deepika padukone: बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी है। दीपिका-रणवीर के घर ढेर सारी खुशियां आने वाली हैं। दीपिका मां बनने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। दीपिका की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। दीपिका ने पोस्ट में बताया है कि वह सितंबर में बच्चे को जन्म देंगी। दीपिका ने पोस्ट शेयर करते हुए हाथ जोड़ने वाली और बुरी नजर वाली इमोजी पोस्ट की है। उन्होंने जो पोस्टर शेयर किया है उसमें लिखा है- सितंबर 2024। साथ ही इस फोटो में बच्चों के कपड़े, जूते, गुब्बारे भी दर्शाए गए हैं। जो बेहद प्यारे लग रहे हैं।

Deepika padukone: दीपिका ने किया ऐलान

अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में एक कार्ड है, जिस पर बच्चों के कपड़े, खिलौने और जूतों की तस्वीरें बनी हैं। एक्ट्रेस की पोस्ट पर सितंबर 2024 लिखा हुआ है। कैप्शन में दीपिका ने कुछ कहते हुए थैंक्यू और इनविजिबल इमोजी बनाई है।

दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं

प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच ये पोस्ट दीपिका ने शेयर किया है। ऐसे में उनका पोस्ट इस ओर इशारा कर रहा है कि एक्ट्रेस ने अपनी डिलीवरी डेट सितंबर 2024 बताई है। अगर ये सच है तो इसका मतलब है कि दीपिका पादुकोण इस वक्त दो महीने की प्रेग्नेंट हैं और एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर मीडिया में जो खबरें आ रही हैं। दीपिका पादुकोण ने कैप्शन में कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा है, इसलिए उनकी प्रेग्नेंसी का दावा नहीं किया जा सकता, क्योंकि कई बार सेलेब्स सिर्फ पब्लिसिटी के लिए ऐसे कदम उठा लेते हैं। अब सच क्या है ये तो आने वाले वक्त में ही सामने आएगा।

सेलेब्स ने दी बधाई

दीपिका ने प्रेग्नेंसी कन्फर्मेशन पोस्ट में हाथ जोड़ने और बुरी नजर वाली इमोजी बनाई है। मनीष मल्होत्रा, मेधा शंकर, अंगद बेदी, मियांग चांग, कुब्रा सैत, मसाबा गुप्ता जैसे कई सितारों ने इस जोड़ी को दो से तीन बनने पर बधाई दी है। दीपिका 38 साल में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। वह मां बनने को लेकर हमेशा से उत्साहित रही हैं। फैंस भी उनके मदर्स क्लब में शामिल होने का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार दीपिका ने फैंस को खुशखबरी दे ही दी है।

इस जोड़े ने 2018 में शादी की

दीपिका और रणवीर बॉलीवुड के पावर कपल्स में से हैं। दोनों की परीकथा जैसी प्रेम कहानी फिल्म रामलीला के सेट पर शुरू हुई थी। उन्होंने 2012 में डेटिंग शुरू की। फिर 2018 में इस जोड़े ने इटली के लेक कोमो में डेस्टिनेशन वेडिंग की। वर्क फ्रंट पर दीपिका की आखिरी रिलीज फिल्म फाइटर थी। इसे लोगों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। उनके पास पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट हैं। इनमें कल्कि 2898 ई, सिंघम अगेन शामिल हैं।

Also Read: Bihar Politics: पार्टी को छोड़ कर NDA में शामिल होने पर राबड़ी देवी का आया बयान, कहा बेशर्म हैं…

Latifur Rahman

Recent Posts

Bharat Bandh: चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, राज्य में ये सभी स्कूल बंद

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bharat Bandh: भारत बंद के तहत बुधवार को पटना में…

4 weeks ago

Bihar News: DM का बड़ा एक्शन, 6 अफसरों के वेतन पर रोक

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar News: बिहार में धान अधिप्राप्ति और चावल (सीएमआर) आपूर्ति…

4 weeks ago

Child Chewed Snake: बच्चे ने सांप को पकड़ा और चबाकर मार डाला, मामला सुन डॉक्टर भी हैरान

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Child Chewed Snake: गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार…

4 weeks ago

Tejashwi Yadav: ‘ये डबल इंजन का डबल पावर है…’; बमबारी का वीडियो पर तेजस्वी ने सरकार को घेरा

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Tejashwi Yadav: हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा…

4 weeks ago

Giriraj Singh: ‘घुसपैठियों के बन रहे आधार कार्ड ..’, ममता बनर्जी को लेकर बोले गिरिराज सिंह

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह…

4 weeks ago

Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस भर्ती पेपर की हुई थी लाखों में डील, सरकारी अधिकारी ही निकला मास्टरमाइंड

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा…

4 weeks ago