इन विदेशी क्रिकेटर्स ने रचाई है भारतीय हसीनाओं से शादी

1. शॉन टेट : ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज शॉन टेट ने लगभग 4 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद भारतीय मॉडल माशूम सिंघा से जून 2014 में शादी रचाई थी। दोनों की मुलाकात राजस्थान रॉयल्स के मैच के दौरान हुई थी।

2. हसन अली : पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने भी भारतीय लड़की से शादी की है। सामिया आरजू से साल 2019 में हसन ने निकाह किया था।

3. ग्लेन मैक्सवेल : ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने भी भारतीय मूल की लड़की से शादी की है। साल 2022 में वो विनी रमन के साथ शादी के बंधन में बंधे।

4. मुथैया मुरलीधरन : साल 2004 में मुरलीधरन और भारतीय लड़की मधिमलार पहली बार मिले थे। एक साल बाद 2005 में दोनों ने शादी कर ली।

5. शोएब मलिक : शोएब मलिक और सानिया मिर्जा ने साल 2008 में निकाह किया था। वहीं, साल 2024 में इस कपल ने ऐलान किया कि दोनों अलग हो चुके हैं।