गर्मियों में किसी वरदान से कम नहीं है ये फल

गर्मियों के मौसम में कुछ ऐसे फल हैं, जिनका सेवन काफी फायदेमंद होता है

विटामिन सी से भरपूर ये फल आपको हाइड्रेटेड रखने के साथ -साथ एनर्जी भी देते हैं, तो आइये जानते हैं इन फ्रूट्स के बारे में

आम : यह इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाने में मदद करता हैं, गर्मियों के मौसम में यह कई तरह से लाभकारी होता है

लीची :इस मौसम में आने वाली लीची न केवल गर्मी में तापमान नियंत्रित रखने में मदद करती है, बल्कि पोषण भी देती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व तनाव और झुर्रियों से भी बचाते हैं।

अंगूर : गर्मी के मौसम में खास तौर से मिलने वाले काले और हर अंगूर, शीतल और पौष्टि‍क होते हैं। इसमें भ्रपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आपको तनाव और बढ़ती उम्र से बचाते हैं।

अनानास : विटामिन सी से भरपूर कई स्वास्थय लाभ प्रदान करता है। गर्मियों में इसका सेवन काफी फायदेमंद होता है।

अमरूद : अमरूद में विटामिन-ए पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो आंखों के लिए जरूरी तत्व होता है। इस खाने से आंखों की रोशनी में सुधार हो सकता है।