किस-किस के साथ रहा पवन सिंह का रिश्ता

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पवन सिंह ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने एक्स पर जानकारी दी है कि वह बिहार के काराकाट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

आरा में जन्मे पवन सिंह को 'लॉलीपॉप लागेलु' जैसे एल्बम के लिए जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने  कई शानदार फिल्मों से भोजपुरी सिनेमा में अपने अभिनय की छाप भी छोड़ी है।

पेशेवर जिंदगी में पवन सिंह का कोई मुकाबला नहीं। मगर, पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्टर की लाइफ काफी विवादित रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन सिंह के भोजपुरी सिनेमा की तीन चर्चित हीरोइनों से अफेयर रह चुके हैं। इनमें रानी चटर्जी, अक्षरा सिंह और मोनालिसा जैसी अभिनेत्रियों के नाम शुमार हैं।

मगर, सभी ने इन पर कई गंभीर आरोप लगाए। आइए जानते हैं पवन सिंह की जिंदगी के बारे में..

मोनालिसा और पवन सिंह ने एक साथ भोजपुरी फिल्म 'देवरा बड़ा सतावेला' में काम किया था। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। इसके बाद एक्टर का नाम एक्ट्रेस मोनालिसा के साथ जुड़ा था।

मोनालिसा के अलावा पवन सिंह का नाम एक्ट्रेस रानी चटर्जी से भी जुड़ चुका है।

पवन सिंह की जिंदगी में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की भी एंट्री हो चुकी है। दोनों का अफेयर और ब्रेकअप दोनों ही जबरदस्त तरीके से मीडिया की सुर्खियों में रहे।