होम / MBBS: स्वास्थ्य मंत्री का ऐलान, जानें MBBS छात्रों की बड़ी खुशखबरी

MBBS: स्वास्थ्य मंत्री का ऐलान, जानें MBBS छात्रों की बड़ी खुशखबरी

• LAST UPDATED : July 3, 2024

India News (इंडिया न्यूज़) MBBS: बिहार में MBBS की पढाई को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जिसमे छात्रों की सुविधाओं को दखते हुए उनके लिए प्रशासन ने यह फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक अब एमबीबीएस के छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने एक बड़ा ऐलान किया है, जिसमें यह कहा गया है कि अब एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी में भी की जा सकेगी। यह खबर सुनकर छात्रों में अलग उत्साह को देखा गया है और इसे लेकर उन्हें काफी राहत मिली है। सभी छात्रों ने मिलकर प्रशासन को धन्यवाद किया है। आपको बता दे की आगे स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि इस सत्र से ही हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई का ऑप्शन दिया जाएगा।

Read More: Bihar Metro: इन 4 जिलों में चल सकती है मेट्रो, रेल कंपनी को सौंपा नीतीश सरकार ने ये काम

छात्रों में उत्साह

सभी छात्रों का मानना है कि इससे छात्रों की समझ में सुधार होगा और वे अधिक ध्यान के साथ अपनी पढ़ाई कर सकेंगे। हिंदी माध्यम में पढ़ाई के विकल्प से ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के छात्रों को विशेष लाभ होगा, जो अब तक अंग्रेजी भाषा की समस्या के कारण चिकित्सा शिक्षा से दूर रह जाते थे। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक छात्रों को चिकित्सा शिक्षा से जोड़ना है और राज्य में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना है। इस नए विकल्प से उम्मीद है कि राज्य में चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई क्रांति आएगी और अधिक योग्य डॉक्टर तैयार हो सकेंगे।

Read More: Bihar Bridge Collapse: और कितने पुल? सीवान में 1 दिन में 3 पुल ध्वस्त

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox